
पंजाब सीएम भगवंत मान ने मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर जताया दुख
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गहरा दुख जताया है।
मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट कर कहा कि सतीश कौशिक का असामयिक निधन अत्यंत दु:खद है…सतीश जी आप अपनी कला के माध्यम से हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। गौरतलब है कि सतीश के निधन की खबर की पुष्टि उनके करीबी दोस्त व अभिनेता अनुमप खेर ने की है।





















