
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुनगरी अमृतसर पहुंचीं
पंजाब राज्यपाल व सीएम भगवंत मान ने किया राष्ट्रपति का स्वागत
पंजाब मे सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता
अचंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरूनगरी अमृतसर पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। जानकारी के लिए बतां दे कि राष्ट्रपति एक दिन अमृतसर में रुकेंगी। राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद मुर्मू का अमृतसर में यह पहला दौरा है। इस दौरान वह श्री हरमंदिर साहिब जी में माथा टेकेंगी और जलियांवाला बाग, श्री दुग्र्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में भी नतमस्तक होने जाएंगी।























