महाराष्ट्र की शिंदे सरकार आज पेश करेगी अपना पहला बजट
चंडीगढ़, 9 मार्च (विश्व वार्ता) महाराष्ट्र की शिंदे सरकार आज अपना पहला बजट पेश करेगी, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य का बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि गुरुवार को पेश होने वाला राज्य का बजट राज्य भर में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करेगा।
हम इस बजट में महिलाओं और मध्यम वर्ग की जरूरतों और आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे” मालूम हो कि राज्य में पिछले साल सत्ता परिवर्तन के बाद शिवसेना-भाजपा सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला यह पहला बजट होगा