
पंजाब को केंद्र सरकार ने दिया बडा झटका, जी-20 सम्मेलन अमृतसर से बाहर तब्दील किए जाने की संभावना
पढि़ए सुखपाल सिंह खैरा ने जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर किया ट्वीट
पंजाब को अंधेरे के दूसरे युग में न धकेलें-सांसद औजला
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब को लेकर बडी खबर सामने आ रही है कि केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को बडा झटका देते हुए पंजाब के अमृतसर जिले में 15 से 17 मार्च और 19-20 मार्च को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के रद्द होने की संभावना है। इस पर अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई हैं, वही माना जा रहा है कि अजनाला कांड को बहाना बनाकर केंद्र सरकार ने अमृतसर मे जी-20 सम्मेलन को रद्द करना चाहती है।
वहीं सांसद गुरजीत सिंह औजला ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब एक सुरक्षित राज्य है और जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर सकता है, पंजाब को अंधेरे के दूसरे युग में न धकेलें।
आपको बतां दे कि पंजाब पहले ही सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक घाटा लगातार पहले ही झेल रहा है और अगर यह सम्मेलन रद्द होता है तो यह पंजाब के लिए बडे खतरे की घंटी होगा। आपकी जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले पंजाब सीएम भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पंजाब में कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटनाओं से अवगत कराया था। वही यह भी पता चला था कि केंद्र सरकार ने भगवंत मान सरकार के अनुरोध पर केंद्र अर्धसैनिक बलों की 50 टुकडिय़ां पंजाब भेज रही हैं और ये टुकडिय़ां कल तक पंजाब पहुंचने की संभावना थी और जी-20 समिट के कार्यक्रमों के बाद ही वापस लौटेने के बारे मे कहा गया था।
वहीं विपक्षी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट कर इसके रद्द होने की संभावना जताई है। सुखपाल खैरा द्वारा ट्वीट किया गया “अगर अमृतसर में जी-20 शिखर सम्मेलन रद्द करने की खबर सच है तो यह पंजाब के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि निवेश के लिए एक सुरक्षित आश्रय के रूप में हमारी प्रतिष्ठा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा खोने के अलावा बर्बाद हो जाएगी!
https://twitter.com/SukhpalKhaira/status/1632274545536286720?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1632274545536286720%7Ctwgr%5E7c105b7cda59e459a9822b1cdad7d0b8ac9217fb%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwishavwarta.in%2F%3Fp%3D250188























