
पंजाब के इस जिले मे छात्रा से दरिंदगी का आया मामला सामने
गैंगरेप कर वीडियो बनाई, पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब एक बार फिर गैंगरेप के मामले से दहल गया है बडी खबर पंजाब के लुधियाना से आ रही है जहां एक पीडित छात्रा को आरोपी स्कूल बस ड्राइवर बहला-फुसला कर स्कूल से छुट्टी करवा होटल में ले जाकर साथियों सहित गैंगरेप कर उसकी अश£ील वीडियो बनाकर पीडिता को ब्लैकमेल करने लगा। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह निवासी गांव धांदरा, राजविंदर सिंह निवासी गांव दाद और लव के रूप में हुई है। फिलहाल अभी तीनों आरोपी फरार है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक छात्रा को डरा धमका कर आरोपी ने फिर उसे होटल में बुलाया और साथियों के साथ मिल जबरदस्ती दुष्कर्म किया। सहमी हुई छात्रा ने ये सारी घटना अपने परिजनों को बताई। छात्रा ने कहा कि बस का ड्राइवर राजविंदर सिंह उसके साथ चैटिंग करता है। उसे वह 2 फरवरी को स्कूल से छुट्टी करवा होटल ले गया और उसे बेसुध कर साथियों सहित रेप कर वीडियो बनाई।























