
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया से स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
चंडीगढ़, 5 मार्च (विश्व वार्ता) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख एल. मंडाविया से आज पंजाब के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण और मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला मे अहम मुलाकात की। डॉ. बलबीर सिंह ने केंद्रीय मंत्री को पंजाब के स्वास्थ्य के बारे मांगों का विस्तृत मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं को विश्व स्तर पर बना रही है।





















