
बडी खबर: दिल्ली के पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया को जमानत के लिए और करना पडेगा इंतजार
सीबीआई को मिला दो दिन का और रिमांड
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि अदालत ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत पर 10 मार्च तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस पर 10 मार्च को दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। वहीं सीबीआई को दो दिन का और रिमांड मिल गया है और सिसोदिया को अब सीबीआई 6 मार्च को पेश करेगी। बतां दे कि मनीष सिसोदिया को हाल ही में सीबीआई ने आबकारी नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था।
बतां दे कि CBI ने 26 फरवरी को सिसोदिया को 8 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। 27 फरवरी को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने CBI को सिसोदिया की 5 दिन की कस्टडी दी थी।























