
पंजाब के इस जिले के स्कूली छात्रो का आपस मे टकराव, हाथों में तलवारें और बेसबॉल लेकर पहुंचे
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के जिला पटियाला के कड़ावाला चौक पर आज उस समय दहशत का माहौल पैदा हो गया जब स्कूली छात्र के 2 गुट छात्रों के हाथों में तलवारें और बेसबॉल लेकर एक दूसरे को मारने व पिटने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि जब वहां मौजूद लोगों ने उन्हें खदेड़ा तो छात्र अपने हथियार वहीं छोडक़र वहां से भाग निकले। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हथियारों और सी.सी.टी.वी. फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















