
पंजाब के इस राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी की जिंदगी मे आई खुशियां
पंजाब सरकार ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी को खेल विभाग में किया कोच नियुक्त
चंडीगढ़, 4 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब मे आम आदमी पार्टी सरकार मुख्यमंत्री भगवंत मान की नेतृव्य मे लगातार सूबावासियों की भलाई मे लगातार प्रयासरत है इसके अलावा सूबे के खेल स्तर को बढावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। पिछले दिनो ही राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार का एक वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमे यह खिलाडी ठेला लगाकर अपना गुजारा कर रहा है। अब सरकार ने तुंरत एक्शन लेते हुए परमजीत को सरकारी नौकरी दे दी है जिससे परमजीत की जिंदगी मे खुशियों की बहार आ गई है। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत द्वारा उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया।
बता दें कि हाल ही में परमजीत कुमार ने सीएम मान से मुलाकात की थी। इस दौरान सीएम मान ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत को खेल विभाग में कोच नियुक्त करने की घोषणा की थी। पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत एक पल्लेदार के रूप में सामान उतारने चढ़ाने वाले मजदूर के तौर पर काम कर रहा था। उस दौरान परमजीत के साथ मुलाकात कर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि परमजीत को खेल विभाग में हॉकी कोच के तौर पर नौकरी दी जायेगी और इसकी सारी औपचारिकताएं भी जल्द ही पूरी की जाएगी। इसके बाद आज नौकरी के लिए सीएम मान ने परमजीत को नियुक्ति पत्र सौंप दिया है।























