आज दिल्ली में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक
चंडीगढ़ 3 मार्च (विश्व वार्ता) भारत की राजधानी दिल्ली मे आज ‘क्वाड’ देशो की होने वाली बैठक को अहम माना जा रहा है, कूटनीतिक लिहाज से काफी खास होने वाला है। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री हयाशी योशिमासा बैठक में भाग लेंगे।






















