
पंजाब के इस जिले मे नहर से टूटा बांध और फिर गांव हुआ जलमगन
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता) पंजाब के बठिंडा जिले के तलवंडी साबो के तियौना पुजारिया गांव मे आज उस समय हडकंप मच गया जब पास से गुजरने वाले नहर में गांव की तरफ से टूट गई है नहर के टूटने से नजदीक पड़ते केदरी जवाहर नवोदय विद्यालय में पानी भर गया है। स्कूल की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद है। स्कूली बच्चों को छात्रावास से बाहर निकालकर कक्षाओं में स्थानांतरित कर दिया गया। स्कूल के कमरों में पानी भर गया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से इसे जल्द बंद कराने की गुहार लगाई है। गांव के लोगों ने कहा कि नहर के पानी को पीछे से ही बंद कर देना चाहिए।





















