पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
चंडीगढ़ 1 मार्च (विश्व वार्ता)पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर बड़ी मुसीबत आ गई है। पूर्व प्रधानमंत्री पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, उनकी कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है। पाकिस्तान की एक अदालत ने तोशखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान तीन मामलों में कोर्ट में पेश होने के लिए इस्लामाबाद पहुंचे। पेशी के लिए खान लाहौर स्थित अपने जमन पार्क आवास से इस्लामाबाद के लिए रवाना हुए। इमरान खान बाकी मामलों की सुनवाई में पहुंच गए, लेकिन तोशखाना मामले की सुनवाई में पेश नहीं हो पाए।
























