
बरगाड़ी बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने मानी डेरा प्रेमियों की याचिका
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता):बेअदबी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने डेरा प्रेमियों की याचिका मानते हुए बरगाड़ी बेअदबी मामले की सुनवाई पंजाब से बाहर करने का आदेश दिया है।
आपको बता दें कि डेरा सच्चा सौदा अनुयायियों ने साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े केसों की सुनवाई पंजाब से बाहर करने की याचिका दायर की थी, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। डेरा प्रेमियों ने मामले को लेकर आरोपी महिंदर पाल बिट्टू और प्रदीप कटारिया की हत्या की दलील देते हुए अपनी जान को खतरा बताया था।
याचिका में तर्क दिया गया कि प्रदीप कटारिया की 10 नवंबर 2022 को कोटकपुरा में गोली मारकर हत्या कर दी गई और बाकियों को भी जान से मारने की धमकी दी जा रही है. ऐसे में केस को सुनवाई के लिए पंजाब से बाहर किसी अन्य राज्य में भेजा जाए. इसी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी करते हुए रिपोर्ट मांगी थी।























