
विदेश में फिर भारतीय मूल की छात्रा की मौत, परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता): विदेशो में फिर भारतीय की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है, खबर अब उत्तरी इंग्लैंड के लीड्स से है जहां सडक़ दुर्घटना के दौरान भारतीय मूल की एक छात्रा की तब मौत हो गई जब एक कार ने बस अड्डे से टकराने के बाद दो राहगीरों को अपने चपेट में लिया। ब्रिटिश पुलिस ने यह जानकारी दी।
यॉर्कशायर पुलिस ने दुर्घटना की शिकार छात्रा की पहचान अथिरा अनिलकुमार लाली कुमारी के रूप में की है। स्थानीय मलयाली संघ के मुताबिक केरल में तिरुवनंतपुरम निवासी अथिरा ने लीड्स बेकेट विश्वविद्यालय में पिछले महीने पढ़ाई शुरू की थी।





















