अभिनेत्री से नेत्री बनीं खुशबू सुंदर ने रखा राजनीति में कदम
खुशबू सुंदर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य
चंडीगढ़ 28 फरवरी (विश्व वार्ता) अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की सदस्य के रूप में नामित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की सदस्य सुंदर ने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने अपनी नियुक्ति की अधिसूचना सोशल मीडिया पर पोस्ट की. उनकी इस कामयाबी पर तमिलनाडु के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने बधाई दी है।
खुशबू सुंदर ने ट्विटर पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, “मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और भारत सरकार को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देती हूं. मैं नारी शक्ति की रक्षा, संरक्षण और पोषण के लिए कड़ी मेहनत करूंगी।
























