
दिल्ली डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया मामले में सुनवाई पूरी, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
सीबीआई ने मांगा 5 दिन का रिमांड
थोड़ी देर में पता चलेगा कि दिल्ली डिप्टी सीएम को रिमांड पर लिया जाएगा या नहीं?
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) – सीबीआई ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज दोपहर 3:10 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। दिल्ली शराब नीति मामले में जांच एजेंसी ने विशेष सीबीआई जज एमके नागपाल से सिसोदिया की 5 दिन का रिमांड मांगा। कल 8 घंटे की पूछताछ के बाद सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने कहा था कि सिसोदिया सवालों के सही जवाब नहीं दे रहे हैं।
आज कोर्ट में सिसोदिया मामले की सुनवाई पूरी हो चुकी है, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने सिसोदिया की 5 दिन के रिमांड की मांग की है. एजेंसी का कहना है कि सिसोदिया ने जांच के दौरान सहयोग नहीं किया, जबकि सिसोदिया के वकील का कहना है कि उन्होंने जांच के दौरान पूरा सहयोग किया है. कोर्ट जल्द ही अपना फैसला सुनाएगा। जिसके बाद यह साफ हो पाएगा कि दिल्ली उपमुख्यमंत्री रिमांड पर जाएंगे या नहीं।























