
गोइंदवाल जेल गेंगवार से जुड़ी बड़ी खबर, पुलिस ने 7 बदमाशों को किया नामजद
कल सिद्धू मूसेवाला मामले से जुड़े 2 गैंगस्टर जेल में मारे गए
पढ़ें, गैंगवार की किसने ली जिम्मेदार
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता) गोइंदवाल केंद्रीय कारागार में कल कैदियों के बीच हुई झड़प में दो कैदियों की मौत हो गयी। मारे गए दोनों गैंगस्टर सिद्धूमूसेवाला हत्याकांड से जुड़े थे। दोनों आरोपी मनदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोहना सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल थे, जिनकी झड़प के दौरान मौत हो गई थी।
इस गैंगवार की जिम्मेदारी अब गोल्डी बराड़ ने ली है। इस मामले में पुलिस ने 7 बदमाशों को नामजद किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले में राजिंदर जोकर, अरशद खान, कीटा, मनप्रीत भाऊ, सचित भिवानी, अंकित सेरसा और कशिश को नामजद किया गया है।























