
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को करेंगी संबोधित
नौ दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में लेंगे पूरे भारत के कलाकार भाग
चंडीगढ़ 27 फरवरी (विश्व वार्ता):राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राजस्थान के बीकानेर का दौरा करेंगी। वे बीकानेर में 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव को संबोधित करेंगी। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित इस नौ दिवसीय कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उसे लोकप्रिय बनाना है।
नौ दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव में पूरे भारत के कलाकार भाग लेंगे। यह महोत्सव भारत की विभिन्न कलाओं, व्यंजनों और हस्तशिल्प को एक ही स्थान पर पहचान दिलाने का अनूठा प्रयास है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बीकानेर का दौरा करेंगी, जहां वह सोमवार को 14वें राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल होंगी।























