
तुर्की और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचाई , कई इमारतें धराशायी
अब तक इतने लोगो की दर्दनाक मौत की खबर
पीएम मोदी बोले- इस दुख की घड़ी में भारत तुर्की के साथ
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) तुर्की और सीरिया में आज शक्तिशाली भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 आंकी गई है। भूकंप से दक्षिण पूर्व तुर्की और सीरिया में भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इमारतों के मलबे के नीचे दबने से कुल 521 लोगों की मौत भी हो गई। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तुर्की और सीरिया दोनों देशों में कई जगहों पर इमारतें गिर गईं। तुर्की और सीरिया में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। तुर्की में भूकंप के चलते लोगों की मौत पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि तुर्की में जनहानि और संपत्ति के नुकसान से मैं काफी दुखी हूं। पीएम ने कहा कि भारत तुर्की के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और इस त्रासदी से निपटने के लिए हर संभव सहायता देने को तैयार है।























