आज इंडिया एनर्जी वीक का उद्घाटन करेंगे PM नरेंद्र मोदी
चंडीगढ, 6 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगलुरू में इंडिया एनर्जी 2023 का शुभारम्भ करेंगे। 6 से 8 फरवरी तक हो रहे आईईडब्ल्यू का उद्देश्य भारत की ऊर्जा संक्रमण की महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती क्षमताओं का प्रदर्शन करना है। यह कार्यक्रम एक उत्तरदायी ऊर्जा संक्रमण से आने वाली चुनौतियों और अवसरों पर विचार-विमर्श के लिए पारम्परिक से गैर पारम्परिक ऊर्जा उद्योग, सरकारों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लीडर्स को एक मंच पर लाएगा। भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 छह से आठ फरवरी तक बंगलूूरू में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ऊर्जा परिवर्तन के केंद्र के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को प्रदर्शित करना है।






















