
कोटकपूरा गोली कांड : लोग 10 फरवरी या 14 फरवरी को एस. आई. टी. के प्रमुख के पास उनके दफ़्तर में घटना सम्बन्धी कोई भी जानकारी सांझी कर सकते हैं
लोग वटसऐप और ई-मेल के द्वारा भी जानकारी सांझा कर सकते हैं : ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव
ए.डी.जी.पी. एल. के. यादव ने लोगों का एस.आई.टी. का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया
चंडीगढ़, 5 फरवरीःकोटकपूरा गोली कांड की जांच मुख्य पड़ाव पर पहुँचने के उपरांत विशेष जांच टीम (एस. आई. टी.) के प्रमुख ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव ने आज कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास इस मामले सम्बन्धी कोई और जानकारी है, जिससे इस मामले के नतीजे पर प्रभाव पड़ सकता है, वह निजी तौर पर 10 फरवरी या 14 फरवरी, 2023 को प्रातःकाल 11 बजे से शाम 4 बजे तक, पंजाब पुलिस हैडक्वाटर, सैक्टर 9 सी में स्थित उनके दफ़्तर उनको मिल कर सांझी कर सकते हैं। ज़िक्रयोग्य है कि कोटकपूरा गोलीकांड की घटना 14 अक्तूबर, 2015 को घटी थी।
उन्होंने कहा कि लोग इस सम्बन्धी वटसऐप नंबर 9875983237 पर मेसेज भेज कर या आई. डी. newsit2021kotkapuracase@
ए. डी. जी. पी. को सौंपी इस ज़िम्मेदारी को निभाने में एस. आई. टी. का सहयोग करने के लिए उन्होंने पंजाब के लोगों का धन्यवाद भी किया।
ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ के निर्देशों पर राज्य सरकार ने कोटकपूरा गोली कांड मामले की जांच के लिए ए. डी. जी. पी. एल. के. यादव, आई. जी. राकेश अग्रवाल और एस. एस. पी. मोगा गुलनीत सिंह खुराना समेत तीन सीनियर अधिकारियों की एक विशेष जांच टीम ( एस. आई. टी.) का गठन किया था।
—————





















