
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले मे बहिबल इंसाफ मोर्चा ने किया जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी मामले मे बहिबल इंसाफ मोर्चा ने आज जोरदार प्रदर्शन किया। बतां दे कि 2015 के बरगाड़ी बेअदबी और इससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड में इंसाफ की मांग को लेकर लंबे समय से चल रहे बहिबल इंसाफ मोर्चे द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के तहत आज नेशनल हाईवे अनिश्चतकालीन समय के लिए जाम कर दिया गया। हालांकि मोर्चा जारी था।
मोर्चे द्वारा सरकार को पांच फरवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इस संबंध में कोई संतुष्टिजनक कार्रवाई न होने के चलते रविवार को पहले सिख संगत एकत्रित हुई और फिर आगामी संघर्ष शुरू करते हुए अनिश्चितकालीन समय के लिए हाईवे जाम कर दिया गया।























