
कियारा आडवाणी को आज लगेगी सिद्धार्थ मल्होत्रा के नाम की मेहंदी
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी के फंक्शन आज से शुरू होंगे। राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में दोनों की शादी की रस्में से लेकर सात फेरे होंगे। शादी में सिद्धार्थ और कियारा का जोड़ा मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। ये शादी क्लोज फैमिली फंक्शन होगा। जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से कुछ गिने चुने सेलेब्स शामिल होंगे। कियारा की मेहंदी आर्टिस्ट से लेकर मेकअप आर्टिस्ट तक पहले ही जैसलमेर पहुंच चुके हैं।





















