इस्राइली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन जारी
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) : इस्राइल में सुप्रीम कोर्ट के अधिकारों को नियंत्रित करने वाले कानून के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। यहां बीते पांच सप्ताह से इस कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। शनिवार को भी इस्राइल के तेल अवीव की सड़कों पर हजारों प्रदर्शनकारी इकट्ठा हुए और बेंजामिन नेतन्याहू सरकार के विवादास्पद कानूनी सुधारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
इस्राइली झंडे लहराती हुई भीड़ ने शहर की केंद्रीय काल्पन स्ट्रीट को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस्राइल की नई सरकार को विश्व शांति के लिए खतरा करार दिया। बता दें, नए कानून के तहत इस्राइली सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटने का अधिकार मिल जाएगा।






















