
अयोध्या राम मंदिर को उड़ाने की धमकी
3 संदिग्धों को लिया हिरासत में
चंडीगढ, 5 फरवरी (विश्ववार्ता) अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बड़ी कार्रवाई की है। एनआईए की पटना और रांची की टीम ने एक ज्वाइंट आपरेश में मोतिहारी से पीएफआई के तीन सदस्यों को दबोच लिया। कहा जा रहा कि इनमें पीएफआई का सरगना रियाज भी शामिल है। सुबह हुए इस आपरेशन को पूर्वी चंपारण के चकिया थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया और टीम ने सुबह-सुबह चकिया के कुअवां गांव की घेरेबंदी कर दी। पकड़े गए तीनों लोगों को टीम तुरंत अज्ञात स्थान पर लेकर रवाना हो गई। बताया जाता है कि इनसे अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को उड़ाने की ताजा साजिश के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।





















