
पंजाब मे फिर इंसानियत शर्मसार अधेड बुजुर्ग ने मासूम नाबालिग को बनाया हवश का शिकार, आरोपी गिरफ्तार
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) : पंजाब का मोगा जिला एक बार फिर इंसानियत से शर्मसार हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार मोगा जिले के नजदीकी गांव का एक 60 वर्ष के अधेड बुजुर्ग ने 15 साल की मासूम लडक़ी को फुसलाकर अपने साथ ले जाकर उसके साथ कथित तौर पर अपनी हवस का शिकार बनाया, थानेदार परमजीत कौर ने बताया कि पीडि़त लडक़ी का मैडीकल चैकअप करवाया गया है और उनके परिजनों के बयानों पर जो सभी मानसिक तौर पर अपाहिज बताए जा रहे हैं, कथित आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ अ.ध. 376 तथा पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कथित आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है। कुछ दिन पहले भी एक नाबालिग लडक़ी के साथ कथित तौर पर हुए दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।























