
बजट के बाद आम आदमी को मंहगाई ने दिया फिर बडा झटका
अमूल के बाद अब वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्र सरकार द्वारा बजट के अनाउंस के बाद दूध के दामों ने आम आदमी की कमर तोड कर रख दी है। इस तरह से दूध के रेट में बढ़ौतरी होना पंजाब वासियों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब बार फिर दूध के दामों में बढ़ोतरी की गई है. पहले अमूल कंपनी ने अपने दूध के दामों में बढ़ोतरी की वही अब हरियाणा और पंजाब के पॉपुलर ब्रांड वेरका ने भी दूध के दामों में बढ़ोतरी की है. वेरका की तरफ से 3 रूपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए गए है. वेरका ने अपने दूध के दामों में बड़ी बढ़ोतरी करते फुल क्रीम दूध का 60 रुपये लीटर कर दिया है. टोंड मिल्क का दाम का दाम 51 रूपए लीटर कर दिया गया है. वही स्टैंडर्ड दूध का दाम 57 रूपए लीटर कर दिया है. आज सुबह से वेरका दूध की ये बढ़ी कीमतें लागू हो गई है।























