

विश्व कैंसर दिवस आज:हर साल 4 फरवरी को ही क्यों मनाया जाता है कैंसर डे ?
किन कारणों से होता है कैंसर
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रतिवर्ष विश्व भर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इस दिन दुनिया भर में कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने और इसके संकेतों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम रखे जाते हैं हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। इस साल कैंसर दिवस की थीम क्लोज द केयर गेप है इसका प्रमुख उद्देश्य समुदाय के उस वर्ग तक कैंसर के इलाज की सुविधाएं पहुंचना है जो की इससे वंचित है। भारत में हर साल लगभग 27 लाख लोग कैंसर से ग्रसित होते है, एवं 8 लाख लोगों की मौत इस बीमारी से हो जाती है
कैंसर होने के कई कारण होते हैं। हालांकि इनमें सबसे आम कारणों में धूम्रपान, तम्बाकू, फिजिकल एक्टिविटी की कमी, खराब डाइट, एक्स-रे से निकली रेज, सूरज से निकलने वाली यूवी रेज, इंफेक्शन, फैमिली के जीन आदि होते हैं।























