
श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करेंगे केंद्रीय मंत्री मुरलीधरन
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन श्रीलंका के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे और राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे तथा विदेश मंत्री अली साबरी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीलंका अपना स्वतंत्रता दिवस चार फरवरी को मनाता है। शनिवार को राजधानी कोलंबो में देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि मुरलीधरन के अलावा राष्ट्रमंडल समूह की महासचिव पेट्रीसिया स्कॉटलैंड सहित कई अन्य विदेशी गणमान्य हस्तियां राजधानी कोलंबो में मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।





















