
सांसद परनीत कौर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने की बडी कार्रवाई
परनीत कौर को कांग्रेस पार्टी से किया निलंबित
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी प्रणीत कौर के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने परनीत कौर को निलंबित कर दिया है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग की शिकायत पर पटियाला से सांसद प्रणीत कौर को कांग्रेस पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
दरअसल, पीसीसी अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वंडिग ने कांग्रेस अध्यक्ष को एक शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि पटियाला से सांसद (लोकसभा) परनीत कौर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल हैं। पंजाब के कुछ अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी इस विचार को साझा करते हैं। शिकायत को आवश्यक कार्रवाई के लिए एआईसीसी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति को भेजा गया था। इसके साथ ही प्रणीत कौर ने 3 दिन में स्पष्टीकरण देने को कहा कि उन्हें क्यों न निकाला जाए। यहां बता दें कि वह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। जो बीते दिनों बीजेपी में शामिल हुए थे।





















