
एमबीबीएस के कोर्स मे 1 साल का आयुर्वेद अनिवार्य किया जाये: गृहमंत्री अनिल विज
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा सरकार मे गब्बर नाम से मशहूर गृहमंत्री व स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा है कि एमबीबीएस के 5 साल के कोर्स में 1 साल आयुर्वेद को अनिवार्य किया जाएगा। भावी डॉक्टर 4 साल एलोपैथी की पढ़ाई करेंगे और एक साल आयुर्वेद की। इसके लिए अगर उन्हें किसी से लडऩा पड़ेगा तो लड़ेंगे। कोर्स तैयार करने के लिए टीम बना दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एलोपैथी, आयुर्वेद और होम्योपैथी में इंटीग्रेशन होनी चाहिए। जो एलोपैथी और आयुर्वेद में खींचतान है, वह खत्म होनी चाहिए। जहां एलोपैथी से काम चल सकता है वहां एलोपैथी से चलाएं और जहां आयुर्वेदिक से चलता है तो वहां आयुर्वेदिक से चलाएं। आपस की लड़ाई क्यों, मरीज को फायदा मिलना चाहिए।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...





















