
हरियाणा CM मनोहर लाल खट़्टर का बडा बयान
पौने दो लाख कर्मचारियों और एडीओ के अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता): हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आज मुख्यमंत्री ने एडीओ की भर्ती को लेकर भी स्पष्ट कर दिया है कि इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग भर्ती के नियमों में बदलाव नहीं करेगा। न परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग हटाई जाएगी और न 50 प्रतिशत अंक हासिल करने की शर्त को कम किया जाएगा। प्रदेश दो लाख कर्मचारियों और एडीओ के अभ्यर्थियों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अर्थशास्त्रियों का हवाला देते हुए कहा कि जो भी प्रदेश पुरानी पेंशन योजना लागू करेगा वह बर्बाद हो जाएगा। इसीलिए अब राजस्थान भी इसे लागू करने से पीछे हट रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने साफ कर दिया है कि पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाएगी।























