महंगाई को लेकर आम जनता को लगा एक और झटका
अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम
चंडीगढ, 3 फरवरी (विश्ववार्ता): बजट के तुरंत बाद मंहगाई की आम जनता पर एक और मार पड़ी है। अमूल ने 3 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। बता दें, गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन जो अमूल ब्रांड के तहत अपने डेयरी उत्पादों की मार्केटिंग करता है नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। बयान के मुताबिक, इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपये प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपये प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपये प्रति लीटर होगी।
अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
























