
हरियाणा मंत्रिमंडल की अहम बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता जारी
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में चंडीगढ स्थित सचिवालय में जारी है। इस बैठक में बजट सत्र की तारीखों व कई अहम फैसलों पर भी मुहर लग सकती है।
जानकारी के लिए बतां दे कि बजट को हरियाण के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने क्रांतिकारी बताया था उन्होंने कहा था कि बजट 2023 समाज हर वर्ग को राहत देने वाला है. विशेषकर मध्यम वर्ग को आयकर में राहत देने का एलान बड़ी बात है।
सीएम खट्टर ने कहा कि नया टैक्स स्लैब सभी को राहत देने वाला है. युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक व अन्य सभी को इस बजट में राहत दी गई है। इतना ही नहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ताजा बजट के जरिए समाज के निम्न वर्ग को भी राहत दी गई है. प्रधानमंत्री आवास योजना में जो केंद्रीय हिस्सेदारी बढ़ाई गई है. केंद्र सरकार का यह कदम स्वागतयोग्य है।





















