
चंडीगढ़ मे बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन का प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ के सैक्टर 26 में चंडीगढ बार एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने अपनी मांगो को लेकर चंडीगढ प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन मे काफी संख्या मे कर्मियों मे भाग लिया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि वह लगभग 9 सालों से अपनी मांगों के लिए प्रशासन को गुहार लगा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें सांसद किरण खेर के आश्वासन व चंडीगढ़ के प्रशासक व चीफ आर्किटेक्ट के पक्के आश्वासन के बावजूद कोई इंसाफ नहीं मिला है। वहीं प्रशासन उनके आउटलेट सील कर नोटिस लगाने की कार्रवाई में लगा हुआ है।























