
पंजाब में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति
यह IAS अधिकारी बना पंजाब का मुख्य निर्वाचन अधिकारी
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 2005 कैडर के आईएएस अधिकारी सिबिन सी को पंजाब का मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इलैक्शन कमिशन ने पंजाब में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी की नियुक्ति की है, अब सिबिन सी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी होंगे। बता दें कि इससे पहले पंजाब का मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. एस. करुणा राजू थे, जिनकी जगह अब आई.ए.एस. सिबिन सी को नया मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।























