
पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित आज सरहदी इलाकों के दौरे पर
आज गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित आयेगें इस जिले मे , सुरक्षा के कड़े इंतजाम
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पंजाब के सरहदी इलाकों के दौरे पर हैं। सरहदी क्षेत्र किसानों की समस्याओं व और गंभीर मुद्दो पर बातचीज करने राज्यपाल पुरोहित आज फाजिल्का के स्थानीय एमआर कॉलेज में एक बार फिर सीमावर्ती गांवों के सरपंचों से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर फाजिल्का के एमआर कॉलेज के समक्ष सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस द्वारा एमआर कॉलेज रोड पर नाकाबंदी की गई है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भी पुलिस टीम की तैनाती की गई है।
महामहिम ने कहा कि बच्चों को नशे की दलदल में जाते देखकर मां-बाप परेशान हैं, लेकिन वह चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे। बच्चे ड्रग माफिया के चंगुल में फंस चुके हैं। राज्यपाल ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला है कि पंजाब पुलिस के कई जवान भी नशे के आदी हो चुके हैं।























