
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के ऊंचाई वाले इलाकों में भीषण हिमस्खलन
चंडीगढ, 2 फरवरी (विश्ववार्ता) पहाडो मे लगातार बर्फबारी के कारण जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग स्कीइंग रिजॉर्ट के ऊंचाई वाले इलाकों में भीषण हिमस्खलन हुआ है। रेस्क्यू टीमें बचाव कार्य में लगी हुई हैं. अभी तक 2 विदेशियों की मौत हो गई है, जबकि 19 को बचा लिया गया है. बारामूला के स्स्क्क ने बताया कि गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई. 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है. बचाव दल मौके पर मौजूद है. हिमस्खलन गुलमर्ग में प्रसिद्ध स्कीइंग रिसॉर्ट में अफरवात चोटी ‘हपथ खड्ड’ से टकराया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। बताया गया कि आज सुबह स्कीइंग के लिए 21 विदेशी नागरिकों और 2 लोकल गाइड्स वाली 3 टीमें अफरवत गुलमर्ग गईं. दोपहर करीब 12.30 बजे हापतखुद कांगडोरी में एक बड़ा हिमस्खलन हुआ, जहां स्कीइंग करने वाली ये टीमें फंस गईं. बचाव अभियान के दौरान 19 विदेशी नागरिकों और 2 स्थानीय गाइडों को बचाया गया।





















