

वित्तीय वर्ष 2023-24 के आम बजट में चंडीगढ की झोली मे केंद्र ने डाले इतने करोड रूपये
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश किया इसे अमृृतकाल का बजट बताया गया। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार से करीब 7000 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ की झोली में 6087.10 करोड़ रुपये डाले हैं।इसमें रेवेन्यू हेड में 5365.07 करोड़ और कैपिटल हेड में 722.03 करोड़ रुपए मिले है। बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए करीब 7000 करोड रुपए की मांग की थी। प्रशासन के अधिकारियों का कहना था कि बड़े बजट की मांग इसलिए की गई है, ताकि रुकी हुई परियोजनाओं और गांवों के विकास को गति दी जा सके। अतिरिक्त पैसा नगर निगम में शामिल हुए गांवों के विकास कार्य, कचरा निस्तारण प्लांट का कायाकल्प व प्रशासन की कुछ प्रमुख परियोजनाओं के लिए मांगा गया है।























