बजट पर मायावती बोलीं- ‘झूठी उम्मीदें क्यों ?
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) देश के साल 2023 के पहले बजट को लेकर बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मायावती ने कहा कि लोग उम्मीदों के सहारे जीते हैं, लेकिन झूठी उम्मीदें क्यों? नए पेश हुए बजट पर बोली मायावती ने कहा कि पिछले नौ वर्षो में भी केन्द्र सरकार के बजट आते-जाते रहे जिसमें घोषणाओं, वादों, दावों व उम्मीदों की बरसात की जाती रही लेकिन इससे देश की माध्यम वर्ग के लोगो को इस समस्या से मध्यम वर्ग महंगाई व बेरोजगारी के कारण निम्न मध्यम वर्ग बनता जा रहा है।
























