
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया देश का 75वां बजट
महिलाओं और सीनियर सिटीजन को सौगात
शिक्षा और आदिवासियों के लिए किये ये बडे ऐलान, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना 5वां और देश का 75वां बजट पेश किया।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अब 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा. अभी यह सीमा 5 लाख रुपए थी। महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू होगी. इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5त्न का ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिक खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। केंद्र सरकार प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 लॉन्च करेगी. युवाओं को अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए कुशल बनाने के लिए विभिन्न राज्यों में 30 स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर स्थापित किए जाएंगे। बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि आम आदमी के लिए ये बजट बहुत अच्छा है, ये एक ऐतिहासिक कदम है. मध्यम वर्ग को इस बजट से बहुत राहत मिलेगी।
निर्मला सीतारमण ने कहा, दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना है। दुनिया में भारत का कद बढ़ा है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही दिशा में चल रही है और सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भी भूखा न सोए। सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च करके हर व्यक्ति को खाद्यान सुनिश्चित किया। 28 महीने तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई।
वित्त मंत्री ने कहा, वर्तमान वर्ष के लिए हमारी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7त्न रहने का अनुमान है, यह विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। भारतीय अर्थव्यवस्था सही रास्ते पर है और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ रही है। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सीतारमण ने शिक्षा को लेकर कई बड़े ऐलान किए है। उन्होंने कहा, बच्चों और युवाओं के लिए नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन पर ध्यान देते हुए कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया जाएगा। कृषि से जुड़े स्टार्ट अप को प्राथमिकता दी जाएगी। 2014 से बने मौजूदा 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ कोलोकेशन में 157 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
वित्त मंत्री द्वारा जारी बजट में महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू करने का ऐलान किया गया है। इसमें महिलाओं को 2 लाख की बचत पर 7.5त्न का ब्याज़ मिलेगा। सीनियर सिटीजन खाता स्कीम की सीमा 4.5 लाख से 9 लाख की जाएगी। पैन कार्ड को एक पहचान पत्र के रूप में भी मान्यता प्राप्त है, 50 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, घरेलू गैस के 9.6 करोड़ कनेक्शन दिए गए, 102 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये, अब तक का सबसे ज्यादा बजट, अगले वित्तीय वर्ष में रेलवे के लिए 2.40 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया. अगले 1 साल तक मुफ्त अनाज योजना, इसके लिए 2 लाख करोड़ रुपए का बजट, पूंजी निवेश परिव्यय 33त्न बढ़ाकर 10 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है, जो कि सकल घरेलू उत्पाद का 3.3त्न होगा., महामारी से प्रभावित रूस्रूश्व को राहत दी जाएगी, 5जी पर रिसर्च के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में बनेंगी 100 लैब सीवर सफाई मशीन आधारित करेंगे, ्रढ्ढ के लिए सेंटर फॉर इंटेलिजेंस, नगर निगम अपना बॉन्ड ला सकेंगे, पीएम आवास योजना का फंड बढ़ाया जाएगा























