
पंजाब मे आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में मान सरकार का एक और बड़ा कदम उठाया
आज पंजाब में शुरू होंगे 500 आम आदमी क्लिनिक, सीएम मान अमृतसर में करेंगे उद्घाटन
दिल्ली सीएम केजरीवाल होगेे मुख्यअतिथि के रूप मे शामिल
चंडीगढ, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार जब से सत्ता मे आई तब से लगातार मिल के पत्थर स्थापित करती जा रही है। सीएम मान आज अमृतसर पहुंचेंगे जहां वह 500 और आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। आपको बता दें कि 15 अगस्त 2022 को 100 आम आदमी क्लीनिक की शुरुआत हुई थी। सीएम मान ने कहा कि 6 महीने से भी कम समय में 10,00,000 से ज़्यादा लोगों ने मुफ़्त इलाज का लाभ उठाया। तीन लाख से ज़्यादा लोगो ने मुफ़्त टेस्ट करवाया।
हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बेहद गर्व की बात है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के मात्र साल भर के भीतर ही पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति शुरू हो गई है। चुनाव से पहले पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को गारंटी दी थी कि सरकार बनने पर पंजाब में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। अब हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान उनके सभी वादे को एक-एक कर पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान का सपना है कि पंजाब को रंगला पंजाब बनाना है।





















