
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर लिखे गए खालिस्तान समर्थक नारे
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में सेक्टर 42 स्थित पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह मेमोरियल के बोर्ड पर कुछ शरारती तत्वों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। ये स्लोगन बोर्ड के दोनों ओर और नीचे लिखे होते हैं। इसके साथ ही गुरपतवंत सिंह पन्नू की सिख फॉर जस्टिस के समर्थन में नारे लिखे गए हैं. आपको बता दें कि यह बोर्ड मोहाली जाने वाली सडक़ पर फर्नीचर मार्केट के सामने मेन रोड पर लगा हुआ है. आपको बता दें कि देश आज 26 जनवरी को अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. जिसे देखते हुए शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.आपको बता दें कि इस सीएम मान के यहां तिरंगा फहराने के दौरान स्टेडियम में सुरक्षा के इंतजाम इस कदर किए गए कि समागम से पूर्व पूरी जांच के बाद ही अंदर दाखिल होने दिया गया। वहीं स्टेडियम के आसपास भी पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया।























