
चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासक के सलाहकार ने फहराया झंडा
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) चंडीगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने झंडा फहराया। । परेड के बाद धर्मपाल ने शहर के विकास कार्यों को लेकर किए जा रहे प्रशासनिक कार्यों को लेकर स्पीच दी। कई सिविलियन और पुलिसकर्मियों को सम्मान दिया गया। इसके बाद धर्म पाल स्वतंत्रता सैनानियों के परिवारों से मिले। जिसके बाद विभिन्न झांकियां निकाली गई।























