जेपी नड्डा के बेटे का जयपुर में आज विवाह समारोह
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी आज जयपुर होगी। होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि शर्मा हरीश की जीवनसंगिनी बनेंगी। 26 जनवरी को जयपुर में नड्डा परिवार नई बहू रिद्धि के साथ विदाई लेगा। जेपी नड्डा के परिवार में शादी के इस कार्यक्रम को सादगी के साथ गोपनीय रखा जा रहा है। जयपुर के राजमहल पैलेस में इस पूरे कार्यक्रम में लगभग 500 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है। शादी समारोह को देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। बता दें, जेपी नड्डा 23 जनवरी को ही जयपुर पहुंच गए थे। विवाह में रिश्तेदार और परिजनों के आने का सिलसिला जारी है।