
बडी खबर: एनआईए ने मोहाली स्थित पंजाब इंटेलिजेंस हैडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक के मुख्य शूटर को गिरफ्तार
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मोहाली में पंजाब पुलिस के खुफिया मुख्यालय पर रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड हमले के मुख्य शूटर दीपक रंगा को गिरफ्तार किया है। बता दें कि दीपक रंगा कनाडा स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने लखबीर सिंह संधू उर्फ लंडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा का करीबी सहयोगी है। इन आतंकी गैंगस्टर ड्रग तस्कर नैटवर्क के खिलाफ 3 एफआईआर दर्ज होने के बाद एनआईए ने पहले ही यूएपीए के तहत नेटवर्क से जुड़े विभिन्न गिरोहों के 19 व्यक्तियों, 2 हथियार सप्लायरों और एक बड़े फाइनांसर को पहले ही गिरμतार कर लिया था





















