

74वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने फहराया तिरंगा
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया उनके साथ मुख्य अथिति अब्देल फतेह अलसीसी भी मौजूद थे, जिनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान पहली बार भारतीय तोपों ने सलामी दी। अब तक ब्रिटेन में बनी तोपों से सलामी दी जाती थी। इसी के साथ परेड की शुरुआत हो गई है।























