
आज पूरा देश धूमधाम से मना रहा है 74वां गणतंत्र दिवस
कर्तव्य पथ पर आज देश के कोने कोने से होगीं 17 झांकियां
पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऊंटों की टुकड़ी
राजधानी दिल्ली मे आसमान तक पहरा, मिस्र के राष्ट्रपति हैं मुख्य अतिथि
चंडीगढ, 26 जनवरी (विश्ववार्ता) पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस बडी ही धूमधाम से मना रहा है। जगह होगी कर्तव्य पथ। कर्तव्य पथ पर भव्य आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस पर पहली बार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की ऊंटों की टुकड़ी में महिला अफसरों को शामिल किया गया है। परेड में कुल 23 झांकियां देखने को मिलेंगी। सभी झांकियों की थीम भी अलग-अलग होगी। 17 झांकियां देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होंगी जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी। इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गुरुवार को गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वे मंगलवार को ही तीन दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे हैं। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की।





















