
गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) गन्ना मूल्य बढ़ाने को लेकर किसानों ने बुधवार को ट्रैक्टर मार्च निकाला हरियाणा में गन्ने की रेट बढ़ाने का इंतजार कर रहे किसानों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब सरकार ने कमेटी की सिफारिश पर गन्ने के रेट में प्रति क्विंटल महज 10 रुपए की बढ़ोतरी करने की घोषणा की.करनाल में गन्ना संघर्ष समिति की ओर से जारी किए गए प्लान के अनुसार, शुगर मिल से ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ। वहीं कुरुक्षेत्र में शाहबाद शुगर मिल के बाहर से किसानों ने ट्रैक्टर मार्च शुरू किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे





















