राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा खराब मौसम के कारण स्थगित
चंडीगढ, 25 जनवरी (विश्ववार्ता) जम्मू-कश्मीर के रामबन में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते रोड ब्लॉक हो गई है। जिसके कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण को रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की स्थिति और क्षेत्र में भूस्खलन के कारण रामबन और बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा का दोपहर का चरण रद्द कर दिया गया है। अब यात्रा 27 जनवरी को सुबह 8 बजे फिर से शुरू होगी।
























